माँ महागौरी — नवरात्रि का अष्टम दिन

18 October 2026 · 09:00 AMआगामी

नवरात्रि के अष्टम दिन माँ महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। माँ का स्वरूप शांति, पवित्रता और करुणा का प्रतीक माना जाता है। अष्टमी नवरात्रि के प्रमुख पूजन दिनों में से एक है, जब भक्त विशेष श्रद्धा के साथ माँ की आराधना करते हैं।

इस पावन दिन श्रद्धालु माँ दुर्गा से परिवार की सुख-शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हैं। पूजा और भक्ति के साथ नवरात्रि महोत्सव का उत्साह अपने विशेष चरण में पहुँचता है।